Follow us on

Home » ब रे का » मरम्मत के बाद खुला बरेका का पहाड़ी गेट, कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को मिली राहत

मरम्मत के बाद खुला बरेका का पहाड़ी गेट, कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को मिली राहत

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का पहाड़ी गेट मरम्मत एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद पुनः खोल दिया गया है। गेट के शुरू होते ही कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों का आवागमन फिर से सामान्य हो गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

बरेका प्रशासन के अनुसार गेट पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते इसे 7 जुलाई से 12 जुलाई तक अस्थायी रूप से बंद रखा गया था। निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा होने के बाद 13 जुलाई से गेट को दोबारा चालू कर दिया गया।

मरम्मत के दौरान गेट की संरचना को पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया गया है। इससे न केवल आवागमन अधिक सुगम हुआ है, बल्कि आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है।

बरेका प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। गेट के पुनः खुलने से आसपास के क्षेत्र में यातायात सामान्य हो गया है तथा कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x