वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव जी की 72वीं स्वर्ण-रजत प्रतिमा शोभायात्रा के आयोजन को लेकर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की ओर से 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इस दौरान शोभायात्रा की रूपरेखा, तैयारियों, प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी मीडिया के समक्ष साझा की जाएगी।
कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम सिंह “बच्चा” ने बताया कि पत्रकार वार्ता दोपहर 12:30 बजे पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित होगी, जिसमें शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास एवं किशोर कुमार सेठ ने संयुक्त रूप से बताया कि पत्रकार वार्ता में सभी पत्रकारों एवं छायाकारों का स्वागत है।

Post Views: 27










