Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संगत चेतन मठ में ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

संगत चेतन मठ में ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

Share this post:

वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में शुक्रवार को ब्रह्म विलीन महंत श्री प्रीतम सिंह जी महाराज की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अरदास, गुरु महाराज को भोग अर्पित करने के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जापुर के श्रीमान 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास से हुआ। इसके उपरांत गुरु महाराज को भोग अर्पित किया गया। नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी श्री जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह सहित अन्य गुरु भाइयों ने भंडारे का शुभारंभ कराया।

संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने उपस्थित संतों, साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। भंडारे के समापन पर सभी उपस्थित जनों को अंगवस्त्र, पेन एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और समरसता का भाव देखने को मिला।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x