Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » महंत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर कल संगत चेतन मठ में होगा भंडारे का आयोजन

महंत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर कल संगत चेतन मठ में होगा भंडारे का आयोजन

Share this post:

वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में ब्रह्मलीन महंत श्री प्रीतम सिंह जी महाराज की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे श्रद्धांजलि एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संत-समाज, श्रद्धालुओं और गुरु भाइयों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जापुर के श्रीमान 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास से होगा। इसके उपरांत गुरु महाराज को भोग अर्पित किया जाएगा। भंडारे का शुभारंभ नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी श्री जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह तथा अन्य गुरु भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह जी महाराज की स्मृति में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी संतों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x