Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का होगा दो सप्ताह में निस्तारण : मोहित अग्रवाल

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का होगा दो सप्ताह में निस्तारण : मोहित अग्रवाल

Share this post:

वाराणसी।  पुलिस लाइन स्थित यातायात सभागार में आयोजित पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेंशनर्स के मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों सहित अन्य कल्याणकारी प्रकरणों से जुड़ी कोई भी फाइल पुलिस स्तर पर दो सप्ताह से अधिक लंबित नहीं रहेगी।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनर्स से जुड़े सभी मामलों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित सूर्यबली सिंह को सम्मानित करते हुए पुलिस आयुक्त ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी शिशिर द्विवेदी ने अपनी पुत्री आकांक्षा द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘Redefining Womanhood in India’ पुलिस आयुक्त को भेंट की। पुलिस आयुक्त ने लेखिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए पेंशनर्स को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने उपस्थित जनों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ समाज में भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

अंत में पुलिस आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (लाइन/मुख्यालय) प्रमोद कुमार, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी) सूर्यबली सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x