Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पेंशनरों ने बुलंद की अधिकारों की आवाज

पेंशनरों ने बुलंद की अधिकारों की आवाज

Share this post:

वाराणसी, 5 जुलाई। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा वाराणसी की मासिक बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, वरुणापुल-नदेसर में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।

बैठक में नवागत सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही जुलाई माह में जन्मे सदस्यों का अभिनंदन कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके बाद संगठन द्वारा चलाए गए विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों और आंदोलनों की समीक्षा की गई।

बैठक में वैलिडेशन एक्ट-2025 वापस लेने, समान पद-समान पेंशन लागू करने, सभी पेंशनरों को डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध कराने, राशिकरण कटौती की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने, रेलवे किराये में पूर्व की भांति 50 प्रतिशत की रियायत बहाल करने, 65, 70 एवं 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5, 10 एवं 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि देने तथा आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ सभी पेंशनरों को देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में 23 मई से 24 जून 2026 तक सोशल मीडिया के माध्यम से चलाए गए ध्यानाकर्षण एवं जनजागरण अभियान तथा 25 जून को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के वित्त मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजने के अभियान की समीक्षा की गई। अभियान को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी संगठित होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

सदस्यों ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने, संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने तथा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया। साथ ही प्रशासन से कोषागार परिसर में नवनिर्मित पेंशनर कक्ष का शीघ्र लोकार्पण कर उसे पेंशनरों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने कहा कि “पेंशन कर्मचारियों की वर्षों की सेवा का अधिकार है। सरकार को पेंशनरों की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। संगठन उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।”

जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने कहा कि “सभी पेंशनरों को एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाना होगा। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले आंदोलनों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से ही पेंशनरों की आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।”

बैठक को के.आर. शास्त्री, ई. आनन्द लाल, श्याम राज यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संत लाल यादव, ई. संजय कुमार श्रीवास्तव, बंशी लाल जायसवाल, सुभाष सिंह, ई. सी.डी. सिंह, उमेश चन्द्र राय, अवधेश शर्मा, उमेश सहित अनेक सदस्यों ने संबोधित किया। बैठक का समापन पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x