Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » यूपी-टेट के चलते स्थगित समाधान दिवस अब 6 जुलाई को, तहसीलों में सुनी जाएंगी जनसमस्याएं

यूपी-टेट के चलते स्थगित समाधान दिवस अब 6 जुलाई को, तहसीलों में सुनी जाएंगी जनसमस्याएं

Share this post:

वाराणसी । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टेट) के आयोजन के कारण शनिवार को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित नहीं हो सका। शासन के निर्देश पर अब यह कार्यक्रम सोमवार, 6 जुलाई को जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित तहसील मुख्यालय पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x