Follow us on

Home » ब रे का » कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने परखी बरेका की लोको निर्माण क्षमता, भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर जोर

कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने परखी बरेका की लोको निर्माण क्षमता, भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर जोर

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) की अत्याधुनिक लोकोमोटिव निर्माण क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से गुरुवार को दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित कंपनी मेसर्स ए.आर.ए. ब्रिज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शियुंग पार्क के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बरेका का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ मेसर्स राइट्स लिमिटेड एवं मेसर्स जे.सी.एल. इन्फ्रा इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरे को भविष्य में औद्योगिक एवं व्यावसायिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे ने किया। प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में आयोजित बैठक में बरेका की उत्पादन क्षमता, तकनीकी उपलब्धियों, आधुनिक विनिर्माण प्रणाली, वैश्विक निर्यात तथा स्टैंडर्ड गेज लोकोमोटिव निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) श्री प्रवीण कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से बरेका की तकनीकी दक्षता और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी साझा की। बैठक में राइट्स लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार, सहायक प्रबंधक श्री रोहित कुमार, उप मुख्य विपणन प्रबंधक श्री अरविंद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने ट्रक मशीन शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉप, लाइट मशीन शॉप, सब-असेंबली शॉप, इंजन इरेक्शन शॉप तथा इंजन टेस्ट शॉप का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें लोकोमोटिव निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया, अत्याधुनिक मशीनरी और गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली से अवगत कराया गया।

दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने बरेका की आधुनिक उत्पादन अवसंरचना, तकनीकी दक्षता और उच्च गुणवत्ता वाली विनिर्माण सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे विश्वस्तरीय रेल इंजन निर्माण केंद्र बताया। प्रतिनिधिमंडल ने बरेका के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील से शिष्टाचार भेंट भी की।

दौरे के समापन पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे ने श्री शियुंग पार्क को बरेका द्वारा निर्मित लोकोमोटिव का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x