Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ऑपरेशन चक्रव्यूह में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 477 ग्राम गांजा व बिक्री की नकदी बरामद

ऑपरेशन चक्रव्यूह में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 477 ग्राम गांजा व बिक्री की नकदी बरामद

Share this post:

वाराणसी। गोमती जोन पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मिर्जामुराद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 477 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री से प्राप्त 2320 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को मिर्जामुराद पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर चौराहे के आगे पुरानी देशी शराब की दुकान के पास छापेमारी कर गांजा बेच रहे जाबिर अली (40) निवासी रानी बाजार, थाना राजातालाब को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से छोटे-बड़े पैकेटों में कुल 477 ग्राम गांजा तथा बिक्री से प्राप्त 2320 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहरी जनपदों से गांजा लाकर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए उसकी बिक्री करता था। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में खजूरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल, कांस्टेबल रामाश्रय सरोज तथा कांस्टेबल नरेश सिंह शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x