वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस की ओर से डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर बुधवार को रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा रेस्तरां में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित कर उनके सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना का अभिनंदन किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. कुसुम चंद्रा, डॉ. वी.के. भार्गव, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. बी.के. शुक्ला, सीए नितीन अग्रवाल तथा सीए संतोष कश्यप सहित कई विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष रो. राजीव कुमार ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वित्तीय पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने सम्मानित सभी व्यक्तियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, सेवा और सामाजिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में रो. केएजी पुनीत कपूर, रो. नीरज अग्रवाल, यश जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, मुकेश पाठक, अनिकेश गुप्ता, धनंजय सिंह, मुदित अग्रवाल, आशीष केशरी, सतेंद्र सिंह, हर्ष नारायण सिंह, जय प्रकाश, विवेक जायसवाल, आशुतोष सिंह, जीतू मिश्रा, राघवेंद्र वेताल, विपुल श्रीवास्तव, उमा केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन आलोक पारिख ने किया।










