वाराणसी। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सखी पैड बैंक द्वारा 4 जुलाई (शनिवार) को ‘श्रावणी मेला-2026’ का आयोजन शुभम लॉन, महमूरगंज में किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 80 स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।
मेले का शुभारंभ शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों रिवू श्रीवास्तव, डॉ. शिप्रा धर, डॉ. अलका शाह, शालिनी शाह, मीनू ग्रोवर एवं शशिवाला शाह द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति की सदस्य सुनीता भार्गव ने बताया कि सखी पैड बैंक पिछले लगभग एक दशक से इस मेले का सफल आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें अपने हुनर और उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है।
मेले में आकर्षक ज्वेलरी, परिधान, फुटवियर, हैंडमेड उत्पाद, ग्रोसरी, गिफ्ट आइटम, होम डेकोर, राखियां, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े उत्पादों सहित दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी। आगंतुक खरीदारी के साथ नवीनतम संग्रह और विविध उत्पादों का भी आनंद ले सकेंगे।
सखी पैड बैंक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार और मित्रों के साथ मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस सामाजिक एवं व्यावसायिक पहल को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति की सदस्य सुनीता भार्गव, चारु जैन, रूबी जैन, रीतिका जैन, सपना कपूर, प्रतिभा सिंह, संध्या तिवारी, विनीता श्रीवास्तव, अंजू गोयल, प्राची गुप्ता, उमा रस्तोगी, अंजू कर्ण, अनीता जायसवाल, वैदेही गर्ग, पूजा श्रीवास्तव, शीला गुप्ता सहित सखी पैड बैंक परिवार की सक्रिय भूमिका रही है।










