Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ऊदा देवी के शौर्य को याद कर लाखन आर्मी ने दी श्रद्धांजलि

ऊदा देवी के शौर्य को याद कर लाखन आर्मी ने दी श्रद्धांजलि

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक संस्था लाखन आर्मी की ओर से सोमवार को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती लहरतारा स्थित कबीर मठ तालाब परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लाखन आर्मी के प्रदेश सचिव श्याम सुंदर पासी ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना ऊदा देवी पासी ने सिकंदर बाग के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए लगभग 38 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान बलिदानियों के जीवन और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष रितेश पासी, अशोक पासी, अजय पासी, मुन्ना सरोज, विष्णु सरोज, संदीप सरोज, कन्हैयालाल सरोज, संजय सरोज, सुरेश सरोज, मनमोहन सरोज, तेज बहादुर सरोज, वीरू सरोज सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x