Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्रीमियर शो में सराही गई ‘रिश्ते ही पूंजी है’

प्रीमियर शो में सराही गई ‘रिश्ते ही पूंजी है’

Share this post:

वाराणसी। जेएसके फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल द्वारा शुरू की गई जीवन मूल्यों पर आधारित मोटिवेशनल सीरीज “रिश्ते ही पूंजी है” का प्रीमियर शो गुरुवार को महमूरगंज स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। “प्रीत जहां की रीत सदा” गीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भावनात्मक वातावरण का संचार किया।

रिश्तों की महत्ता और उन्हें सहेजने की कला पर आधारित 9 मिनट की इस सीरीज के प्रथम एपिसोड को दर्शकों ने खूब सराहा। “रिश्तों को नई दिशा देगा” थीम पर निर्मित इस प्रस्तुति ने आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच संबंधों के महत्व को प्रभावी ढंग से उजागर किया। उपस्थित दर्शकों ने सीरीज की अवधारणा और प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन पूजा गुप्ता एवं आकांक्षा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुषमा अग्रवाल, डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. समीर गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, संजीता अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, बलबीर सिंह बग्गा, दीपक अग्रवाल, मनीष शाह, संदीप मुखर्जी, अरविंद जैन, बृजेश दास लोड, राकेश अग्रवाल, मनीष रंजन, शुभो घोष, प्रियम गुप्ता, चंद्रशेखर राय, प्रदीप मेहरोत्रा, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. वीरेंद्र केशरी, शशिधर ईस्सर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सीरीज लोगों को रिश्तों के महत्व को समझने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x