Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दिव्यांगजन उत्थान की अग्रदूत राधा सिंह को प्रतिष्ठित गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड

दिव्यांगजन उत्थान की अग्रदूत राधा सिंह को प्रतिष्ठित गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड

Share this post:

 

वाराणसी। दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहीं दिव्यांग सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश की सलाहकार सदस्य तथा सक्षम काशी प्रांत की महिला प्रमुख राधा सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रयागराज में आयोजित इनरव्हील क्लब के भव्य समारोह में क्लब की चेयरमैन प्रिया नारायण द्वारा प्रदान किया गया।

राधा सिंह लंबे समय से दिव्यांगजनों के अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके अतिरिक्त वह सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के प्रति जनजागरूकता अभियान, पैड बैंक की स्थापना, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक जनहितकारी कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, संवेदनशील कार्यशैली और जनकल्याण के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त होने की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों, दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों में हर्ष का माहौल है।

समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने राधा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने इसे वाराणसी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए राधा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x