Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर हुआ पौधारोपण

‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर हुआ पौधारोपण

Share this post:

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर फूलपुर व्यापार मंडल के व्यापारियों, समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’ ने लोगों के बीच विभिन्न पौधों का वितरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं, जो नि:शुल्क ऑक्सीजन देकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।”

कार्यक्रम में व्यापार मंडल एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सिंधोरा व्यापार मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, ओमन, भरत तथा वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने सहभागिता कर पौधारोपण किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x