Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 440 यूनिट रक्तदान, सेवा भाव से जुटे युवा

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 440 यूनिट रक्तदान, सेवा भाव से जुटे युवा

Share this post:

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय महिला जिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग), कबीरचौरा में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेवा अभियान में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 440 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर मिश्र रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पातालपुरी मठ के महंत बालक दास महाराज एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शिविर के संयोजक हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर सुनील सिंह, आशुतोष सिंह, मनीष मिश्रा, सुनील कुशवाहा, अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, रुद्र पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, नीतीश सिंह ‘रौनक’, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, विकास जैन, रजनीश कन्नौजिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x