Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू पार्क में 51 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू पार्क में 51 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Share this post:

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट एवं हरिद्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नेहरू पार्क में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पार्क परिसर में 51 पौधे रोपे गए तथा उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।

“पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है।

कार्यक्रम में पूर्वांचल वीर सेना के अध्यक्ष सुरेश नागर सहित बड़ेलाल यादव, विजय बहादुर यादव, लाल बहादुर यादव, ओम प्रकाश चौधरी, टुनटुन गुप्ता, बाबूलाल यादव, भैयालाल यादव, शशिकांत सिंह, विनोद यादव, रवींद्र यादव एवं डी.वी. राजभर उपस्थित रहे। वहीं हरिद्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सुनीता साहनी, राहुल साहनी, रजत साहनी, सूचित साहनी, अरविंद साहनी, सुषमा सिंह, राधा सिंह तथा विशेष रूप से दिव्यांग विशेष सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x