Follow us on

Home » ब रे का » महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में बरेका को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीनको गोल्ड रेटिंग’ सम्मान

महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में बरेका को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीनको गोल्ड रेटिंग’ सम्मान

Share this post:

वाराणसी। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के नेतृत्व में 15 मई से 05 जून 2026 तक “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” उत्साहपूर्वक मनाया गया। अभियान के समापन अवसर पर शुक्रवार को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के हरित पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सतत एवं प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप बरेका को प्रतिष्ठित “ग्रीनको गोल्ड रेटिंग सर्टिफिकेशन” प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि बरेका के लिए गौरव का विषय है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में बरेका को “सिल्वर लेवल” प्रमाणन प्राप्त था, जिसे अब उन्नत कर “गोल्ड रेटिंग” हासिल की गई है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), हैदराबाद द्वारा 10 विभिन्न मानकों पर किए गए कठोर मूल्यांकन में बरेका को 1000 में से 650 अंक प्राप्त हुए। यह उपलब्धि बरेका की पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी में मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील को पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ इंजीनियर श्री अमित कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बरेका द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बरेका नाट्य दल ने वरिष्ठ कलाकार श्री सुधाकर मणि के निर्देशन में हरित पर्यावरण विषयक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री विवेक शील द्वारा पुरस्कृत किया गया।

अपने संबोधन में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील ने सभी से वृक्षारोपण एवं ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री अनूप सिंह वत्स ने किया।

कार्यक्रम के पश्चात अधिकारी विश्राम गृह परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव, सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा एवं श्री सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान, बरेका द्वारा बरेका इंटर कॉलेज से बरेका प्रेक्षागृह तक पर्यावरण जागरूकता रोलर स्केटिंग रैली भी निकाली गई। रैली को उपाध्यक्ष, संस्थान एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राजकुमार गुप्ता तथा जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के पश्चात उप संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में कर्मचारी क्लब में हरित पर्यावरण विषयक वाल पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने पेंटिंग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्र बनाकर प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x