Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » होली पर सुरक्षा की सख्ती: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी अलर्ट, एसीपी ईशान सोनी ने की समन्वय बैठक

होली पर सुरक्षा की सख्ती: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी अलर्ट, एसीपी ईशान सोनी ने की समन्वय बैठक

Share this post:

वाराणसी। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन के एसीपी ईशान सोनी ने थाना चेतगंज, सिगरा और जैतपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी होलिका दहन स्थलों के नागरिकों, समिति पदाधिकारियों व क्षेत्रीय गणमान्यजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में होलिका दहन के दौरान कानून-व्यवस्था, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसीपी ईशान सोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इनकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या असामाजिक गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि होलिका दहन के दौरान परंपराओं का पालन करते हुए शांति और संयम बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में थाना चेतगंज के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा एवं थाना जैतपुरा के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने भी नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कहासुनी, विवाद या मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिकों व होलिका दहन समितियों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x