Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » होली पर श्रीविद्यामठ पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

होली पर श्रीविद्यामठ पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

Share this post:

वाराणसी। होली के पावन एवं पवित्र अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसजनों के साथ श्रीविद्यामठ पहुँचे और उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुलाब की पंखुड़ियाँ अर्पित कर जगद्गुरु शंकराचार्य को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा देश, प्रदेश और समाज के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संत समाज सदैव से समाज को सही दिशा देने का कार्य करता आया है। सनातन धर्म की परंपराओं, आस्था और आध्यात्मिक मूल्यों को सुरक्षित रखने में जगद्गुरु शंकराचार्य जैसे महान संतों का मार्गदर्शन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा उठाए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

अजय राय ने कहा कि यदि धर्म, संस्कृति और संत समाज के सम्मान को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सभी धर्मों के सम्मान की पक्षधर रही है। संत समाज की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र और भारतीय परंपराओं के विरुद्ध है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव भूलकर एकता और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम और एकता की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, चंचल शर्मा, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, राजीव गौतम, संतोष चौरसिया, सुनील राय, घनश्याम सिंह, अजय सिंह, मनोज वर्मा, विपिन पाल, सदानंद, नित्यानंद, आशीष तिवारी, शशि सोनकर सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x