Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति का संकल्प, युवाओं ने जागरूकता रैली से दिया सकारात्मक संदेश

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति का संकल्प, युवाओं ने जागरूकता रैली से दिया सकारात्मक संदेश

Share this post:

वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सचेत करते हुए स्वस्थ, संयमित और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय परिसर से निकली रैली में एनएसएस के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न जनजागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्रज्ञा ओझा ने किया। इस अवसर पर एनएसएस के सभी कार्यक्रम अधिकारी, महाविद्यालय के सहायक आचार्य, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रो. रागिनी श्रीवास्तव, प्रो. संगीता श्रीवास्तव, प्रो. जगदीश सिंह, प्रो. ऋचा सिंह, प्रो. अनुपम शाही, प्रो. संजय श्रीवास्तव, डॉ. शिवानंद यादव तथा डॉ. धीरज सिंह सहित अनेक शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x