वाराणसी। हरहुआ बाजार स्थित पिलर नंबर-60 के समीप बुधवार को एवीपी ईवी मोटर्स के अत्याधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह एवं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों, युवाओं एवं ईवी वाहनों में रुचि रखने वाले लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।
शोरूम संचालक अरुण मिश्रा, विमल मिश्रा एवं पवन मिश्रा ने बताया कि वाराणसी में कंपनी का यह पहला शोरूम है, जबकि प्रयागराज में कंपनी के सात शोरूम पहले से संचालित हैं। उन्होंने बताया कि शोरूम में 70 किलोमीटर से 150 किलोमीटर तक की रेंज वाले करीब 10 मॉडल के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उपलब्ध हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 42,999 रुपये से 95,999 रुपये तक है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को प्रत्येक वाहन खरीद पर आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। साथ ही इस माह तक सभी मॉडलों पर 5,000 रुपये का विशेष डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से बैटरी पर 5 वर्ष की वारंटी तथा लाइफटाइम फ्री सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

संचालकों ने बताया कि वाराणसी के इस बड़े ईवी शोरूम में बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों को कम खर्च में बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर सुपरटेक ईवी के मैनेजिंग डायरेक्टर यतिन शर्मा, राहुल मिश्रा, कौशल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









