वाराणसी। स्वामी विवेकानंद की 125वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल समिति एवं भारत विकास परिषद्, काशी प्रदेश प्रांत (उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय) की नीलकंठ शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए 125 दिव्यांगजनों को अंगवस्त्र, फल, बिस्कुट एवं पेयजल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भारत विकास परिषद् नीलकंठ शाखा के अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम तथा दि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के इस ऐतिहासिक प्रवास स्थल को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मारक के रूप में विकसित किया जाना गौरव का विषय है। उन्होंने इस दिशा में राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल के प्रयासों की सराहना की।
स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के संयोजक विनोद पाण्डेय ‘भइया’ ने अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गौतम झा ने किया।

इस अवसर पर प्रह्लाद तिवारी, मनीष गुप्ता, राजकुमार आहुजा ‘राजू’, क्षेत्रीय पार्षद विनय शाजेदा, अशोक मौर्य, नित्यानंद राय, सहस्त्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनोज दूबे, विपुल पाठक, पंकज श्रीवास्तव, बेलूर मठ के शांति कुमार घोष, राकेश गुप्ता, सोमनाथ पाण्डेय, सुनील, शिशिर त्रिवेदी, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।










