Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वस्थ शरीर ही बेहतर जीवन की कुंजी: ऋतु जैन

स्वस्थ शरीर ही बेहतर जीवन की कुंजी: ऋतु जैन

Share this post:

वाराणसी। श्री गणपति अक्स फाउंडेशन के तत्वावधान में “नई पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत मड़ुआडीह स्थित नंद विराट पैराडाइज के समीप एक सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन ने कहा कि “स्वस्थ शरीर, निरोगी काया जीवन जीने का अंदाज बदल देती है” और इसी सोच के साथ संस्था समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।

संस्था की वरिष्ठ सदस्या नीति कपूर ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया। अपने संबोधन में डॉ. श्रुति उपाध्याय ने महिलाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं जैसे ब्रेस्ट कैंसर, मेनोपॉज, लिकोरिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके सरल उपचार व बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में शिल्पी सेठ, इंदु उपाध्याय, उर्मिला गुप्ता, चेतना गुप्ता, रीता कपूर, प्रियंका गुप्ता, संगीता कपूर, हनी बरनवाल, शची गुप्ता सहित संस्था की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

अंत में संस्था ने “जागो और जगाओ” के संदेश के साथ समाज सेवा की इस श्रृंखला को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x