वाराणसी, 13 अप्रैल 2026। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी में सोमवार को स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवागत एडीसीपी सुश्री लिपि नागयाच का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने डॉ. ईशान सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों की छाप लंबे समय तक याद रखी जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
वहीं, नवागंतुक अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच का स्वागत करते हुए पुलिस आयुक्त ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी तथा कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।










