Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सेमीफाइनल में राजर्षि क्लब और सनबीम वरुणा ने मारी बाजी

सेमीफाइनल में राजर्षि क्लब और सनबीम वरुणा ने मारी बाजी

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर रविवार को आयोजित अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश, उत्साह और रोमांच देखने लायक रहा। दोनों मुकाबले रोमांचक रहे और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैच से पूर्व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी आर.के. गाबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजर्षि क्लब और संत अतुलानंद (होलापुर) के बीच खेला गया। इसमें राजर्षि क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27-14 से एकतरफा जीत दर्ज की। टीम की ओर से राजनंदनी ने सर्वाधिक 10 अंक अर्जित किए।

दूसरे सेमीफाइनल में सनबीम वरुणा और बरेका की टीम आमने-सामने हुईं। मुकाबले में सनबीम वरुणा ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बरेका को 36-30 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सनबीम वरुणा की सनन्या ने सर्वाधिक 16 अंक हासिल किए।

प्रतियोगिता में कुल सात टीमें — राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा प्रतिभाग कर रही हैं।

इस अवसर पर बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के कोच एल.के. बिस्वाल मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में विकास यादव, लक्ष्य वर्मा, राहुल श्रीवास्तव एवं आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति से आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x