Follow us on

Home » ब रे का » सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर का श्रीनगर (बडगाम) में शुभारंभ

सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर का श्रीनगर (बडगाम) में शुभारंभ

Share this post:

 

श्रीनगर (बडगाम)। जम्मू-कश्मीर की मनोहारी वादियों के बीच सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के ग्रीष्मकालीन दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जीवन रक्षा, सेवा, अनुशासन और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित शिविर का उद्घाटन परेड निरीक्षण, सलामी एवं औपचारिक घोषणा के साथ किया गया।

इस अवसर पर कोर कमांडर एवं उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (इंपोर्ट डीज़ल) अभिषेक पाण्डेय ने परेड का निरीक्षण कर प्रतिभागियों की अनुशासनप्रियता एवं सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड केवल प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने वाला संगठन नहीं, बल्कि मानव सेवा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव तत्पर रहकर समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान परेड का नेतृत्व एम्बुलेंस अधिकारी एच.एन. सिंह ने किया। कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी एवं सचिव सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड तथा जनसंपर्क अधिकारी एवं एम्बुलेंस अधिकारी राजेश कुमार की विशेष उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण शिविर में एम्बुलेंस अधिकारी श्रीमती रजनी एवं शंभू कुमार डे सहित कुल 32 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। शिविर के प्रथम दिवस प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर शिविर स्थल की साफ-सफाई की और “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश दिया। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की गई।

शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, दुर्घटना राहत, रोगी सहायता, अनुशासन, टीम भावना एवं सेवा कार्यों से संबंधित सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन, त्वरित निर्णय क्षमता तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा प्रदान करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

आयोजकों के अनुसार यह दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आपदा की परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने की दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x