वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में सन फ्लॉवर अकेडमी के पास स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर वाराणसी कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 4 युवक और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि दीपक सिंह नामक व्यक्ति के घर से संचालित की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post Views: 20








