Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू,पत्रकारिता व पुरातत्त्व-संग्रहालय विज्ञान पाठ्यक्रमों में 30 जून तक आवेदन

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू,पत्रकारिता व पुरातत्त्व-संग्रहालय विज्ञान पाठ्यक्रमों में 30 जून तक आवेदन

Share this post:

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-28 के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा संचालित पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर (MJMC) तथा पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।

सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और रोजगारपरक दक्षताओं से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार लोकतंत्र और सामाजिक संवाद का प्रभावी माध्यम है, जबकि पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विज्ञान भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन का महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इन पाठ्यक्रमों में व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध आधारित अध्ययन तथा कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को मीडिया, जनसंपर्क, डिजिटल संचार, संग्रहालय, अभिलेखागार तथा शोध संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

प्रो. मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान-परम्परा और आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा के समन्वय के माध्यम से ऐसे युवाओं को तैयार करना चाहता है, जो समकालीन चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम हों।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रपत्र शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए सामाजिक विज्ञान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x