Follow us on

Home » Uncategorized » शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार

शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार

Share this post:

🔶अमरनाथ यात्रा आज से, पहला जत्था कश्मीर पहुंचा: इसमें 4800 से ज्यादा यात्री, हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ; बालटाल रूट पर वॉटरप्रूफ डोम भी।

🔶बेंगलुरु में पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 की मौत: हादसे के समय 17 लोग काम कर रहे थे, दिहाड़ी मजदूर थे सभी मृतक।

🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसलों में AI के फर्जी उदाहरण खतरनाक: ये मिथाइल आइसोसाइनेट जैसे, इससे न्याय व्यवस्था को नुकसान; NCLT का फैसला रद्द।

🔶थाईलैंड: तीर्थयात्रा पर निकले बौद्ध भिक्षुओं को 11 साल के बच्चे ने ट्रक से रौंदा, 8 की मौत, कई गंभीर।

🔶कीमत बढ़ने के बावजूद बढ़ी ईंधन की मांग, जून में पेट्रोल-डीजल की खपत में उछाल।

🔶वेनेजुएला में चमत्कार: आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला सुरक्षा गार्ड, भूकंप में अब तक 2,295 लोगों की मौत।

🔶हॉर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरान से स्वीकृत रास्तों का ही इस्तेमाल करना होगाः ईरान।

🔶भारत-जापान के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित अनेक क्षेत्रों में हुए समझौते।

🔶रूस का कीव पर सबसे बड़ा हमला: 13 की मौत, 90 से ज्यादा घायल; 570 ड्रोन-मिसाइलों से दहला यूक्रेन।

 🔶NEET-PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, सवाल 200 से घटाकर 180 किए; नेशनल मेडिकल कमीशन बोला- छात्र अफवाहों से दूर रहें।

🔶आगरा-मुंबई हाईवे पर रात 3 बजे खुला जाम: बसों-ट्रकों में 11 घंटे तक भूखे-प्यासे फंसे लोग; आम लेकर जा रहा आयशर पलटा।

🔶राजस्थान में पटवारी और डिप्टी जेलर की भर्ती जल्द, RSSB CET के लिए नोटिफिकेशन जारी।

🔶’एक राजनीतिक युग का अंत’, राबड़ी देवी ने लगभग दो दशकों बाद सरकारी बंगला खाली किया।

🔶बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा।

🔶कश्मीरियों के हाथों में पाक सेना ने ही थमाई बंदूकें, और… PoK के नेता का कबूलनामा।

🔶पहली बारिश में ही दिल्ली-दून इकोनॉमिक कॉरिडोर में 2 जगह हुए गहरे गड्ढे, 4 वाहन डैमेज; 12000 करोड़ से हुआ था निर्माण।

🔶ईरान के UN दूत का बयान, खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकाने बढ़ा रहे असुरक्षा।

🔶वॉट्सऐप के बाद अब सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, वजह बना यूजरनेम।

🔷ENG W vs SA W: सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने दर्ज की जीत, दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हराया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x