Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 22 अप्रैल को

विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 22 अप्रैल को

Share this post:

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग एवं इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आई.ए.जे.) के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल 2025 को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी प्रातः 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित योग साधना केन्द्र में आयोजित होगी।

संगोष्ठी का विषय “विश्व की बदलती व्यवस्था – भारत की भूमिका” रखा गया है, जिसमें वैश्विक परिदृश्य में भारत की उभरती स्थिति और उसकी नीतिगत दिशा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो० बिहारी लाल शर्मा करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो० प्रेम नारायण सिंह (निदेशक, अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र, वाराणसी) अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

आयोजन की जानकारी देते हुए सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो० शैलेश कुमार मिश्र एवं आई.ए.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० कैलाश सिंह विकास ने बताया कि संगोष्ठी में शिक्षाविदों, शोधार्थियों, पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से संगोष्ठी में सहभागिता कर विषय पर विमर्श को सार्थक बनाने की अपील की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x