Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » विश्व पर्यावरण दिवस पर दी सर्जिकल क्लीनिक में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर दी सर्जिकल क्लीनिक में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

Share this post:

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शिवाला क्रॉसिंग स्थित दी सर्जिकल क्लीनिक पर पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 25 लोगों को विभिन्न प्रकार के पेड़ वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अनुराग राणा, भरत यादव, अंजली मालती फार्मा के अधिष्ठाता जगेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने पौध वितरण करते हुए कहा कि “पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना चाहते हैं, तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।”

उन्होंने आयोजन में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता पर बल दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x