Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में युवा कांग्रेस की नवगठित कमेटी की बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

वाराणसी में युवा कांग्रेस की नवगठित कमेटी की बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

Share this post:

वाराणसी: महानगर युवा कांग्रेस वाराणसी की नवगठित कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह दिनांक 09 अप्रैल को मैदागिन स्थित राजीव भवन पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस रोशनी जायसवाल उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश ओझा, फ़साहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, अरविंद किशोर राय, देवेंद्र सिंह एवं सुनील श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। साथ ही प्रदेश संगठन महासचिव अनुपम राय, जिला प्रभारी माधव कृष्णा, महानगर महासचिव रोहित दुबे तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष ओम शुक्ला व सैयद आदिल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे द्वारा किया गया। बैठक के दौरान महानगर युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों—उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन महासचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी—को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में महानगर उपाध्यक्ष आदर्श चौबे, अंकिता मिश्रा, अतुल उपाध्याय एवं आशुतोष श्रीवास्तव, महासचिव अश्वनी यादव, अनिल यादव (अधिवक्ता), उत्कर्ष पांडेय, मदन कन्नौजिया, संत कुमार गुप्ता, विशाल पांडेय, हिमांशु जायसवाल, संगठन महासचिव ईशांक चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिती यादव तथा सचिवगण मोइन रेहान, सूरज यादव, अनुज केशरी, पाचू साहनी, जय यादव, मो. आकिब, आयुष शर्मा, जमाल अहमद, आयुष पटेल, अफजल खान, एजाज अहमद, मो. साजिद, ईशान पटेल एवं मो. साहिल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ जोड़ने और जनसमस्याओं को उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी आवाज बने, यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के संयोजक चंचल शर्मा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x