Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में समस्याओं पर मंथन, कई मांगें उठीं

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में समस्याओं पर मंथन, कई मांगें उठीं

Share this post:

वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश (शाखा वाराणसी) की मासिक बैठक रविवार को वरुणापुल-नदेसर स्थित लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. आनन्द लाल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।

बैठक में पेंशनरों की ज्वलंत समस्याओं, संगठन की मजबूती और वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन का विस्तार करने, नए सदस्यों को जोड़ने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में पेंशनरों को जागरूक कर संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।

जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने कहा कि पेंशनरों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय और सजग रहना होगा। बैठक में शासन-प्रशासन से कई मांगें उठाई गईं, जिनमें रेल यात्रा में 50 प्रतिशत छूट बहाल करने, रोडवेज बसों में सीट आरक्षण, राशिकरण वसूली अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने, कोषागार में पेंशनर्स कक्ष का शीघ्र लोकार्पण, अस्पतालों में प्राथमिकता और सभी पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने की मांग प्रमुख रही।

बैठक में इस माह पेंशन समय से जारी होने पर कोषागार का आभार भी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ई. संजय कुमार श्रीवास्तव, के.आर. शास्त्री, उमेश बहादुर सिंह, बंशी लाल जायसवाल, ई. अशोक सिंह, दीपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुभाष सिंह और ई. सी.बी. सिंह समेत अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x