वाराणसी। वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा (सत्र 2025-26) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता तिवारी ने बताया कि छात्रा कृतिका प्रजापति ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सृष्टि जायसवाल 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा आदर्श गुप्ता एवं आयुष जायसवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग के पीएमसी ग्रुप में कृतिका प्रजापति ने 96.8 प्रतिशत तथा पीबीसी ग्रुप में आयुष जायसवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में सृष्टि जायसवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक अर्जित किए। सृष्टि जायसवाल, सृष्टि मौर्या एवं तेजस्वी यादव ने संगीत में 100 अंक प्राप्त किए। कृतिका प्रजापति ने फैशन स्टडीज में 100 अंक हासिल किए। अप्लाइड आर्ट में आर्या यादव, हनी कसेरा, आयुष कुमार सेठ, फ़ारिया नूर, मान्या श्रीवास्तव, शाम्भवी शर्मा एवं अनुष्का अग्रवाल ने 100 अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा आदर्श गुप्ता, आयुष जायसवाल एवं तेजस्वी यादव ने अंग्रेजी में 99 अंक, आदर्श गुप्ता एवं सृष्टि जायसवाल ने वाणिज्य में 98 अंक, आयुष कुमार सेठ ने जीव विज्ञान में 98 अंक तथा आदर्श गुप्ता एवं ईशा गुप्ता ने बिजनेस स्टडीज में 98 अंक प्राप्त किए। हर्षिता मिश्रा ने अर्थशास्त्र में 96, विजय पाण्डेय ने शारीरिक शिक्षा में 96, शिवम मौर्या ने कंप्यूटर विज्ञान में 95 तथा कृतिका प्रजापति ने गणित में 96 अंक हासिल किए। वहीं कृतिका प्रजापति, आयुष जायसवाल एवं तेजस्वी यादव ने क्रमशः भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 95 अंक प्राप्त किए। आस्था श्रीवास्तव एवं गौरी अग्रवाल ने हिन्दी में 95 अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










