Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » राज्यमंत्री बनने पर हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत, समाज में हर्ष

राज्यमंत्री बनने पर हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत, समाज में हर्ष

Share this post:

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर विश्वकर्मा समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी ने इसे पूरे समाज के सम्मान का क्षण बताते हुए भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने सदैव विश्वकर्मा समाज को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने से समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

सभा के अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने से समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामचंद्र शर्मा, समाजसेवी अरविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x