वाराणसी। नागरिक सुरक्षा वार्डेन एवं स्वयंसेवकों द्वारा सर्किट हाउस में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने उनका अभिनंदन करते हुए नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा एवं विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, मंगला प्रसाद, अयन बोस, अंजनी कुमार सिंह, रवीश दत्त मिश्र सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Post Views: 53









