Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रंजिश की रफ्तार पर पुलिस का ब्रेक: जीप से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रंजिश की रफ्तार पर पुलिस का ब्रेक: जीप से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। थाना चोलापुर क्षेत्र में जीप से कुचलकर की गई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम, हत्या व लूट की घटनाओं के खुलासे तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 0094/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रिन्स मोदनवाल पुत्र सुरेश मोदनवाल, निवासी ग्राम चोलापुर बाजार थाना चोलापुर, वाराणसी को गुरुवार को गरथमा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को दिनांक 05 मार्च 2026 को दोपहर 3:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक वादी जितेन्द्र भारद्वाज ने थाना चोलापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्त ने अपनी बिना नंबर की खुली जीप को तेज व लापरवाही से चलाते हुए वादी के चचेरे भाई रोहित राजभर पुत्र स्वर्गीय छेदी राजभर के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना चोलापुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, जिसकी जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगदीश सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त प्रिन्स मोदनवाल ने बताया कि होली के दिन वह अपनी जीप से घर से रिंग रोड हाईवे की ओर जा रहा था। ग्राम धरसौना बड़का अहिरान के पास मोड़ लेते समय अचानक एक युवक उसकी गाड़ी के नीचे आ गया, जिसे वह देख नहीं पाया। अभियुक्त ने कहा कि इस संबंध में वह विस्तृत बयान न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देगा।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रिन्स मोदनवाल (22 वर्ष) पुत्र सुरेश मोदनवाल, निवासी ग्राम चोलापुर बाजार थाना चोलापुर, वाराणसी है। उसके विरुद्ध थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 0094/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगदीश सिंह तथा कांस्टेबल मनोज कुमार थाना चोलापुर की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x