Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » युवा व्यापारी पर हमले से आक्रोशित व्यापारियों ने डीसीपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

युवा व्यापारी पर हमले से आक्रोशित व्यापारियों ने डीसीपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Share this post:

 

वाराणसी। पांडेपुर क्षेत्र में एक युवा व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के बाद व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में बुधवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका एवं महामंत्री अशोक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर कानूनी कार्रवाई तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से कारोबारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए अपराधियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम जायसवाल, पंकज अग्रवाल, रजनीश कनौजिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, डॉ. अंजनी मिश्रा, राहुल मेहता, रामभजन अग्रहरि, हृदय गुप्ता, सुरेश तुलस्यान, मनीष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, देवांश, मनीष चौबे, मोहित अग्रहरि, गौरव जायसवाल, शैलेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x