Follow us on

Home » एजुकेशन » मुरादाबाद के युवाओं ने जाना काशी का इतिहास और संस्कृति

मुरादाबाद के युवाओं ने जाना काशी का इतिहास और संस्कृति

Share this post:

वाराणसी। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह के निर्देशन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतर-जनपद युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित पाँच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को मुरादाबाद से आए 37 युवा प्रतिभागियों ने काशी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर युवाओं को वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पौराणिक महत्व और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया गया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने काशी विश्वनाथ धाम, काल भैरव मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, नमो घाट, गंगा आरती का दर्शन किया। साथ ही सारनाथ स्थित धमेक स्तूप, संग्रहालय एवं स्वर्वेद महामंदिर का भी भ्रमण कर बौद्ध एवं वैदिक संस्कृति की जानकारी प्राप्त की।

युवाओं ने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक जीवन और ऐतिहासिक परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया, जिससे उनके बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिली।

कार्यक्रम में मुरादाबाद से आए एस्कॉर्ट ऑफिसर चंद्र सिंह के साथ रणजीत कुमार, राकेश यादव, राहुल विश्वकर्मा, डॉ. नंद किशोर, दिनकर प्रताप सिंह, अंजनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x