वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में सिगरा स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत बच्चों के बीच टॉफियों का वितरण किया गया तथा राहगीरों को मिठाइयां बांटकर जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं सफल जीवन की प्रार्थना की तथा सदैव उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कविंद्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, प्रभाकर, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, सुनील चौरसिया, आरती शर्मा, अम्बे सिंह, खुर्शीदा बेगम, हाजरा खातून, रूबी, अंजूम, नरगिस बानो सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









