Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिस की बाइक रैली, सुरक्षा व स्वावलंबन का दिया संदेश

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिस की बाइक रैली, सुरक्षा व स्वावलंबन का दिया संदेश

Share this post:

वाराणसी। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस रैली में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से हुआ, जहां पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रत्येक महिला तक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।

रैली पुलिस लाइन साइन गेट नंबर-01 से निकलकर पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, दैत्रावीर, भोजूबीर दूधसट्टी और अर्दली बाजार जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान महिला पुलिस बल के साथ पीआरवी 112 की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही, जिससे अभियान की प्रभावशीलता और अधिक बढ़ गई। रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930 और 112 के प्रति जागरूक किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान का वातावरण तैयार करना, उनमें आत्मविश्वास का संचार करना तथा उन्हें स्वावलंबन की ओर प्रेरित करना रहा। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रमों से न केवल महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच का भी विस्तार होता है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x