Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मिर्जापुर में आयुर्वेद-यूनानी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, डॉ. जयंत कुमार ने संभाला चिकित्साधिकारी का कार्यभार

मिर्जापुर में आयुर्वेद-यूनानी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, डॉ. जयंत कुमार ने संभाला चिकित्साधिकारी का कार्यभार

Share this post:

मिर्जापुर। जनपद की आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. जयंत कुमार ने आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका स्थानांतरण गाजीपुर से मिर्जापुर किया गया है। शासन के इस निर्णय का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है।

डॉ. जयंत कुमार अपनी कार्यकुशलता, सेवाभाव और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पहले से ही पहचान बना चुके हैं। उनके मिर्जापुर आगमन से आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग के बीच हुई यह नियुक्ति स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय द्वारा जनहित में लिए गए इस निर्णय से जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। डॉ. जयंत कुमार के पदभार ग्रहण करने पर चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश ‘नरेश’ ने उन्हें माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x