Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » माली समाज की एकजुटता का संदेश, संयुक्त श्रीमाली महासभा का सम्मान समारोह सम्पन्न

माली समाज की एकजुटता का संदेश, संयुक्त श्रीमाली महासभा का सम्मान समारोह सम्पन्न

Share this post:

वाराणसी। संयुक्त श्रीमाली महासभा की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मान समारोह लोहता क्षेत्र के ग्राम पिलखिनी स्थित एक सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न केवल पिछड़ों और दलितों बल्कि सर्व समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने माली समाज से आह्वान किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पुनः योगी सरकार का गठन करें, ताकि पिछड़े वर्गों के विकास की गति और तेज हो सके।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न जिलों से आए महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सैनी, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सैनी ‘बबलू’, उपाध्यक्ष सुनील कुमार मालाकार, नीरज सैनी, मुन्ना सैनी, गोपाल सैनी, सचिव माता चरण पंडा, युवा अध्यक्ष चंदन सैनी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, महामंत्री शुभम सैनी, मंत्री पवन सैनी, सूरज सैनी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x