Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भार्गव सभा वाराणसी का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

भार्गव सभा वाराणसी का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Share this post:

वाराणसी। भार्गव सभा वाराणसी द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभा की अध्यक्ष सुनीता भार्गव, संजय भार्गव तथा अनुज भार्गव ने सभी सदस्यों को टोपी पहनाकर और गुलाल लगाकर उनका स्वागत करते हुए की। इसके बाद भार्गव समाज की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में रति भार्गव ने भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत अध्यक्ष सुनीता भार्गव सहित महिला सदस्यों ने पारंपरिक होली गीत “वृंदावन में उड़े री गुलाल, कहियो राधा रानी से” प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को होलीमय बना दिया। शिप्रा भार्गव द्वारा रंगारंग हाउजी (तंबोला) का आयोजन किया गया, वहीं आरती भार्गव ने होली से जुड़े कई रोचक खेलों का संचालन किया। बीच-बीच में पूछे गए प्रश्नोत्तरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में रश्मि भार्गव व गोविंद भार्गव, सुषमा भार्गव व अशोक भार्गव, नीरज भार्गव व नीता भार्गव, लता भार्गव व नरेंद्र कुमार भार्गव, मंजुला भार्गव एवं वेद भार्गव तथा रेनू भार्गव शामिल रहे। साथ ही 8 मार्च को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भार्गव महिला सभा की अध्यक्ष कनिका भार्गव और महिला सभा की सचिव सोनल भार्गव को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया तथा अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x