Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भाजपा ने पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा की

भाजपा ने पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा की

Share this post:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश कार्यालय, 7 विधानसभा मार्ग, लखनऊ से जारी की गई।

घोषित जिलाध्यक्षों में अवध क्षेत्र के अंबेडकर नगर से श्री दिलीप देव पटेल, काशी क्षेत्र के वाराणसी से श्री राम सकल पटेल तथा चंदौली से श्री काशीनाथ सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर से श्री रमेश प्रसाद गुप्ता एवं देवरिया से श्री काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस घोषणा की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बी.एल. संतोष तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह को भी प्रेषित की गई है।

यह घोषणा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी की ओर से जारी की गई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x