Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। नाटी इमली स्थित रुद्रा मुकुंद विलास परिसर से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन के पूर्व रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा के अग्रभाग में वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचिका देवी कृष्ण प्रिया चल रही थीं। उनके साथ जजमानगण राधेश्याम गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रत्नेश जायसवाल एवं हरिशंकर अग्रहरि सिर पर श्री शिवमहापुराण की पवित्र पोथी लेकर चल रहे थे।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए शामिल हुईं। बैंड-बाजे, सुसज्जित रथ, घोड़े तथा रथ पर विराजमान भगवान शिव के विशाल दिव्य शिवलिंग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डमरू दल की गूंज और जयकारों के बीच डीजे पर बजते भक्ति गीतों ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। यात्रा नाटी इमली से पिपलानी कटरा, रामकटोरा आदि मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर भाजपा नेता रवि शंकर सिंह, सपा नेता अजय चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, संजय मिश्रा, प्रदीप अग्रहरि, कैलाश अग्रहरि सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x