Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भव्य उद्घाटन के साथ ‘श्याम कुंज सारीज’ का शुभारंभ, बनारसी साड़ियों का अनूठा संग्रह उपलब्ध

भव्य उद्घाटन के साथ ‘श्याम कुंज सारीज’ का शुभारंभ, बनारसी साड़ियों का अनूठा संग्रह उपलब्ध

Share this post:

 

वाराणसी। शहर के वस्त्र प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर है। बाबा विश्वनाथ धाम के समीप, आसभैरव, चौक क्षेत्र में बनारसी साड़ियों की समृद्ध परंपरा को समर्पित नवीन प्रतिष्ठान श्याम कुंज सारीज का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रमौली उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भरत सर्राफ उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अरविंद जैन एवं सुजीत केसरी ने बताया कि श्याम कुंज सारीज में ग्राहकों के लिए शुद्ध बनारसी सिल्क, तनछुई, जामदानी, कटवर्क एवं नवीनतम डिजाइनर साड़ियों का विशेष संग्रह उपलब्ध है। इसके साथ ही लहंगा, लेडीज सूट, कुर्ती, चादर, दोहर एवं दुपट्टा भी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साड़ियों की कीमत 200 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है, जिससे हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान रखा गया है।

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य बनारस की पारंपरिक बुनकर कला को प्रोत्साहन देना और ग्राहकों को असली बनारसी साड़ियां वाजिब कीमत पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के अवसर पर पहले सप्ताह तक प्रत्येक खरीद पर आकर्षक उपहार योजना भी रखी गई है।

प्रतिष्ठान के निदेशक अनंत जैन एवं अखिल केशरी ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे एक बार शोरूम पर अवश्य पधारें और सेवा का अवसर प्रदान करें।

इस अवसर पर समाजसेवी संजीव अग्रवाल, विजय मोदी, गोविंद केजरीवाल, प्रदीप मेहरोत्रा, दीपक बजाज, अनिल केशरी, संतोष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. रितु गर्ग, सीए रश्मि केसरवानी, पूजा गुप्ता सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x