वाराणसी। Banaras Hindu University (बीएचयू) के Bank of Baroda IMS Branch के बाहर से सोमवार को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार Lanka Police Station क्षेत्र के निवासी संतोष यादव सोमवार सुबह करीब 11 बजे बैंक के काम से पहुंचे थे और अपनी पैशन प्रो बाइक (यूपी 65 बीआर 0586) बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। करीब 11:30 बजे जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।
काफी तलाश के बाद जब बैंक के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। कैमरे के अनुसार चोरी की घटना सुबह लगभग 11:22 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित ने इस संबंध में लंका थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से उचित कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Post Views: 93








