Follow us on

Home » आज फोकस में » बीएचयू–बरेका मार्ग चौड़ीकरण : सिंहद्वार के पास देर रात चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही मचा हड़कंप

बीएचयू–बरेका मार्ग चौड़ीकरण : सिंहद्वार के पास देर रात चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही मचा हड़कंप

Share this post:

 

वाराणसी। बीएचयू से बरेका तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। बीएचयू स्थित सिंहद्वार के समीप अचानक जेसीबी मशीन पहुंचते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरंभ कर दी गई, जिससे आसपास के भवन स्वामियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन की ओर से पूर्व में ही मार्ग पर नापी कर लाल व नीले निशान लगाए जा चुके थे। इन्हीं चिह्नों के दायरे में आने वाले निर्माणों को चिन्हित कर देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से लोग सकते में आ गए और मौके पर भीड़ जुटने लगी।

ध्वस्तीकरण के बाद सड़क पर फैले मलबे को हटाने का कार्य भी देर रात तक चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मलबा हटते ही बीएचयू से सुंदरपुर तक मार्ग की चौड़ाई स्पष्ट रूप से नजर आने लगेगी।

गौरतलब है कि बीएचयू–बरेका मार्ग अत्यंत व्यस्त होने के बावजूद अब तक काफी संकरा था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ ही आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी चिन्हित अतिक्रमणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x